Ujjain: महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र उत्सव, कोटेश्वर महादेव को लगाई हल्दी
 
						उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि से पहले शिव नवरात्रि का पर्व 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान महाकाल और कोटेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक और पूजन किया गया।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शिवनवरात्र का आरंभ हो गया है। आज पुजारी ने कोटेश्वर महादेव को हल्दी लगाई। इस बार तिथि वृद्धि होने से यह उत्सव 10 दिन मनाया जाएगा। भगवान महाकाल को हर्बल उत्पादों से दूल्हा रूप में पुजारी शृंगारित किया। परंपरा के अनुसार, उत्सव का शुभारंभ कोटितीर्थ कुंड के प्रधान देवता भगवान कोटेश्वर के पूजन से हुआ।
11 ब्राह्मणों ने भगवान कोटेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अभिषेक किया। कोटितीर्थ कुंड का विशेष महत्व है, क्योंकि माना जाता है कि ब्रह्मांड के सभी जल तीर्थों का जल इस कुंड में समाहित है। इसी पवित्र जल से भगवान महाकाल का नित्य जलाभिषेक होता है।
 
				 
					



