MP में BJP का एक्टिव अंदाज, स्वतंत्रता दिवस पर चलेगा महाअभियान

मध्यप्रदेश में बीजेपी एक बार फिर एक्टिव अंदाज दिखाने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां इसकी शुरूआत स्वतंत्रता दिवस से होगी, इस मौके पर बीजेपी लगभग डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में भाजपा की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस अभियान को लेकर खास प्लान तैयार किया गया. बैठक के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान की संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार हैं। वहीं, सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार शामिल हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड से लेकर पंच स्तर तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में बीजेपी एक बार फिर एक्टिव अंदाज दिखाने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां इसकी शुरूआत भाजपा स्वतंत्रता दिवस से करेगी, इस मौके पर बीजेपी लगभग डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी।