एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: नगर निगम का बजट पेश, 8,455 करोड़ से संवरेगा इंदौर

इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला गया है. बजट में नगर निगम का जोर पुराने प्रोजेक्टों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की सड़कों पर दिखा है। 8 हजार 455 करोड़ के बजट में 2050 के इंदौर की आधारशीला रखने के साथ ही पानी और सीवरेज के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं.

इंदौर के विकास की दिशा और दशा तय करने वाला इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने करीब 8450 करोड़ रुपये का ई-बजट प्रस्तुत किया है। बजट में नगर निगम का जोर पुराने प्रोजेक्टों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की सड़कों पर दिखा है। बजट पेश होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे समेत तमाम पार्षद काली पट्टी बांधकर परिषद में आए.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और न ही पुराने कर की दरों में इजाफा किया गया है। 2050 के इंदौर की आधारशीला का बजट है, जिसमें 2050 तक के पानी की व्यवस्था और सीवर मैनेजमेंट के लिए एसटीपी का निर्माण साथ ही घर के डिजिटल पते का संकल्प शामिल है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, भागीरथपुरा में दूषित पेयजल कांड को लेकर हमें दुख है, लेकिन अब वहां नई लाइन बिछ गई है। निगम ने फैसला लिया है कि भागीरथपुरा में मृतकों के परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम ने पेयजल, सड़क, पर्यावरण और सफाई के लिए बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार को पेश किया गया। इस बार बजट में शहरवासियों पर नए करों का बोझ नहीं डाला गया है. बजट में नगर निगम का जोर पुराने प्रोजेक्टों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की सड़कों पर दिखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button