एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: नगर निगम का बजट सत्र, फौजिया शेख बोली- ‘इस्लाम में वंदे मातरम नहीं बोल सकते’

इंदौर नगर निगम की बजट बैठक उस वक्त जोरदार हंगामा हो गया, जब कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार कर दिया। फौजिया शेख ने कहा कि, इस गाने पर मजबूर नहीं किया जा सकता, ऐसा कोई एक्ट नहीं है। वहीं उनकी इस बात पर बीजेपी पार्षदों ने तीखा विरोध जताया, जिसके चलते सदन का माहौल गरमा गया और भारी हंगामा देखने को मिला।

सदन में बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद योजनाओं पर सवाल पूछ रहे थे, तभी हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान बीजेपी पार्षद वंदे मातरम, जय श्री राम और इस देश में रहना होगा, तो वंदे मातरम कहना होगा के नारे लगाने लगे। इस दौरान बीजेपी पार्षदों ने पार्षद फौजिया शेख पर गंभीर आरोप लगाए, और नारे लगाना जारी रखा।

मीडिया से बातचीत में पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि, इस गाने पर मजबूर नहीं किया जा सकता, ऐसा कोई एक्ट नहीं है, संविधान ने हमें छूट दी है, इस्लाम में वंदे मातरम नहीं बोल सकते हैं.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर नगर निगम की बजट बैठक उस वक्त जोरदार हंगामा हो गया, जब कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button