MP: जन्माष्टमी महोत्सव में CM मोहन यादव ने जमाया रंग, भजन गाकर बांधा समां

जन्माष्टमी के मौके पर उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ऐसा रंग जमाया की पूरी अवंतिका नगरी गोविंदा के रंग में रंग गई। मौका था सांदीपनि आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का जहाँ सीएम मोहन ने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कान्हा के जन्मोत्सव पर उज्जैन शहर में उत्सवी माहौल मजर आया। रिमझिम बारिश के साथ भक्तों का उत्साह भी चरम पर था। सुबह से लेकर रात 12 बजे तक कृष्ण मंदिरों में भीड़ रही। आकर्षक सजावट और प्रसाद वितरण का दौर चला। गोपाल मंदिर, इस्कॉन, सांदीपनि आश्रम, बड़ा गणेश, नारायणा धाम, कृष्ण मित्रवृंदा और महाकाल मंदिर परिसर स्थित साक्षी गोपाल में दर्शनों का सिलसिला लगातार चला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पत्नी सीमा यादव के साथ शहर में सोमवार रात सांदीपनि आश्रम पहुंचे। वहां भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक पूजन किया।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के बाद सीएम मोहन यादव ने अपने गायकी आवाज से ऐसा समां बांधा की कार्यक्रम में मौजूद भक्त भी झूमने लगे। मंच से सीएम मोहन यादव ने गोविंदा आला रे आला भजन गया। इस दौरान भक्त झूमने लगे।
भक्तिमय माहौल के बीच रात 12 बजते ही मंदिर में घंटे-घड़ियाल बज उठे और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, के जयकारे गूंज गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सप्तनीक यहां आरती की। मुख्यमंत्री यहां से गोफल मंदिर, मित्रयुदा धाम और इस्कॉन मंदिर पहुंचे। बाल गोपाल की पूजा-अर्चना की है।