एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महू से कांग्रेस का “बूथ चलो, गाँव चलो अभियान” शुरू, जीतू पटवारी ने किया शुभारंभ

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने महू विधानसभा से “बूथ चलो, गाँव चलो अभियान” की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इस अभियान का मकसद जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारी को धार देना है। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि अगली बार महू में कांग्रेस का विधायक बनेगा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से “बूथ चलो, गाँव चलो अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करनी है तो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा। संगठन की मजबूती ही सत्ता में वापसी की सबसे बड़ी कुंजी है। अगली बार महू में कांग्रेस का विधायक बनना तय है। 

इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी उषा नायडू, इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, सदाशिव यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।  कुल मिलाकर अब देखना होगा कि यह अभियान संगठन को कितनी मजबूती देता है और आने वाले चुनावी समीकरणों पर इसका कितना असर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button