Indore: स्टेडियम के नामकरण पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- ‘कांग्रेस के लोगों का पेट दुखता है तो दुखे’

इंदौर के छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर कर दिया गया है. वहीं इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर करारा निशाना साधा है, जहां मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, कांग्रेस के लोगों का पेट दुखता है तो दुखे, हमने जो निर्णय किया है वो बहुत शानदार निर्णय है.
छत्रपति शिवाजी महाराज खेल परिसर के नामकरण अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लेते हुए कहा की, कांग्रेस के नेता इधर से आलू डालते हैं उधर से सोना निकलता है, उस सोने की सब्जी बना लेते हैं, सोना पेट में जाएगा तो पेट नहीं दुखेगा तो क्या दुखेगा.
इधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान सुनते ही कार्यक्रम में ठहाके गूंज उठे, बहरहाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का पलटवार कांग्रेस किस अंदाज में करती है, ये आने वाला वक्त बताएगा.



