MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, ‘वंदे मातरम’ विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया

जबलपुर से बड़ी राजनीतिक खबर…बीजेपी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है…उन्होंने साफ कहा है कि इस बार बंगाल में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी…इसके साथ ही इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद पर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज जबलपुर दौरे पर रहे…इस दौरान उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित ‘जबलपुर क्लब’ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया… कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय और प्रदेश के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी…पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर विजयवर्गीय पूरे आत्मविश्वास में नजर आए…उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी…
वहीं इंदौर में ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद पर भी उन्होंने नाराजगी जताई…बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस देश में रहकर, यहाँ का अन्न और हवा लेने के बावजूद देश के प्रति वफादारी नहीं रखते…विजयवर्गीय ने इसे कुछ लोगों की मानसिकता से जोड़ते हुए उम्मीद जताई कि उन्हें कभी न कभी सद्बुद्धि जरूर आएगी…
एक तरफ बंगाल फतह का दावा…और दूसरी तरफ ‘वंदे मातरम’ विवाद पर सख्त संदेश…जबलपुर से कैलाश विजयवर्गीय के ये बयान साफ तौर पर आने वाले चुनावी माहौल की झलक दिखा रहे हैं…



