Indore: देवी अहिल्याबाई के पुण्य कार्यों को किया याद, हुई ये बात

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दि जन्म जयंती वर्ष पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने अपनी बात रखते हुए, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पुण्य कार्यों पर प्रकाश डाला है।
लघु उद्योग भारती, इंदौर महानगर की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. माला सिंह ठाकुर समेत तमाम प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोलू शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. माला सिंह ठाकुर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पुण्य कार्यों पर अपनी बात रखी है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दि जन्म जयंती वर्ष पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने अपनी बात रखी है।