एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: महापौर पुष्यमित्र भार्गव का रूस में जलवा, मॉस्को में गूंजा इंदौर नंबर-1 का नारा

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर रहेगा नंबर वन का नारा बुलंद कर रहे है। भारत का प्रतिनिधित करने पहुंचे इंदौर मेयर का रूस की राजधानी मॉस्को में जोशीला स्वागत किया गया।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ऑल-रूसी म्युनिसिपल फ़ोरम के तहत मॉस्को के राष्ट्रीय केंद्र में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे जहां मॉस्को में भारतीय व्यापार संघटन द्वारा आयोजित एक विशेष शाम में इंदौर मेयर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान इंदौर रहेगा नंबर 1 का नारा भी गूंजा।

 इस मुलाकात के दौरान मेयर पुष्यमित्र ने इंदौर के स्वादिष्ट पोहे से लेकर शहर की स्वच्छता को लेकर चर्चा की साथ ही रूस और भारत के बीच व्यापारिक अवसरों पर भी मजबूती से पक्ष रखा। वही विकसित मध्यप्रदेश के संकल्पों को इंदौर मेयर ने भारतीय समुदाय के बीच रखा।

बता दे कि मेयर पुष्यमित्र भार्गव को रूस ने ‘भारत गणराज्य के निवेश,आकर्षण और इसकी आर्थिक क्षमता’ के बारे में अपने विचार रखने के लिए भारत गणराज्य की और से आमंत्रित किया गया गया है, जहां वे मजबूती के साथ भारत का पक्ष रख रख रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button