Indore में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का दौरा, इस ओवरब्रिज स्थल का हाल जाना

इंदौर के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए नगर निगम चंदन नगर में नए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है , जिसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आला अफसरों के साथ दौरा किया आवशयक दिशा निर्देश भी दिए।
इंदौर शहर के पश्चिमी क्षेत्र में यातायात समस्या के स्थायी समाधान और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहीद चंद्रशेखर आज़ाद चौराहा चंदन नगर पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के संभावित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कि शुरुआत जिला अस्पताल से की और धार रोड जाने वाले मार्ग तक किया गया।
धार रोड से चंदन नगर होते हुए शहर में प्रवेश करने वाले भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ओवरब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। महापौर ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम और IDA के अधिकारियों को तकनीकी सर्वे और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान नगर निगम एवं इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अधिकारी, और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी शामिल हुए।