MP: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रेस-वार्ता, RSS चीफ मोहन यादव पर निशाना साधा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगर-मालवा में पत्रकारों से बातचीत में RSS चीफ मोहन यादव पर निशाना साधा है, जहां उन्होंने कहा कि, समय-समय पर मोहन भागवत ऐसा बयान देते रहते है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मोहन भागवत कुछ समय से अपने बयानों में हिंदू मुस्लिम को बैलेंस करने का प्रयास कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत के बयान को सकारात्मक बताते हुए कहा कि, मोहन भागवत को कार्यकर्ता को ऐसा करने से मना करना चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन के सवाल पर कहा कि, उसमें JPC बन गई है और मुझे नहीं लगता कि वो पास हो पायेगा।
वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू के निज निवास बडौद पहुंचे. इस दौरान राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, महिंदपुर विधायक दिनेश जैन, पूर्व विधायक विपीन वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.