एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: इंदौर में लगा BJP का ट्रैनिंग कैंप, सेवा के साथ निरोगी रहने के मिले टिप्स

इंदौर में बीजेपी का ट्रैनिंग कैंप यानि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां संगठन के पदाधिकारी, नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेवा का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ निरोगी रहने के टिप्स देते नजर आ रहे हैं. इस बीच बीजेपी के क्षेत्रिय संगठन मंत्री अजय जामवाल के साथ सभी ने योगाभ्यास करते हुए फीट और हीट रहने का संकल्प लिया है.

इन दिनों इंदौर में बीजेपी का ट्रैनिंग कैंप चल रहा है, जहां इस ट्रैनिंग कैंप यानि प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन सेवा के साथ-साथ निरोगी रहने के टिप्स देते नजर आ रहे हैं.

यहां कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने अजय जामवाल के साथ प्रशिक्षण स्थल पर रात बिताई और सुबह योग कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया है.

बहरहाल, ये योगाभ्यास नेताओं के लिए सियासी तौर पर फीटनेस में कितने कारगार साबित हो पाता है. ये आने वाला वक्त बताएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button