MP: इंदौर दूषित जल कांड पर राहुल गांधी का प्रहार, बोले- मदद करने आया हूँ

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल कांड को लेकर सियासत लगातार गरमाई हुई है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे को जहां बीजेपी ने पूरी तरह राजनीतिक करार दिया है, वहीं राहुल गांधी ने इन आरोपों पर करारा जवाब दिया है। पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल ने साफ कहा कि उनका मकसद राजनीति नहीं, बल्कि लोगों को न्याय दिलाना है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता , लोग कुछ भी कहे।
दूषित जल कांड के बाद राहुल गांधी के इंदौर दौरे को बीजेपी ने राजनीतिक स्टंट बताया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। लेकिन इन आरोपों पर राहुल गांधी ने खुलकर जवाब दिया है। राहुल गांधी शनिवार को भागीरथपुरा पहुंचे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है। उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा लोग कुछ भी कहें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां उनको सपोर्ट करने आया हूं।
मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां उनका मुद्दा उठाने और उनकी मदद करने आया हूं। इसमें कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि हमारी देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है तो मदद करूं। मैं इनके साथ खड़ा हूं। आप इनको साफ पानी दिलवाइए।
दूसरी ओर बीजेपी लगातार राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठा रही है और इसे राजनीतिक ड्रामा बता रही है। ऐसे में दूषित जल कांड अब पूरी तरह सियासी मुद्दा बन चुका है।



