Indore के पाकीज़ा शोरूम पर नगर निगम का एक्शन, टीम ने चलाए हथोड़े

इंदौर के मशहूर पाकीजा शोरूम पर नगर निगम ने सुबह सुबह हथोड़े चला दिए, नगर निगम ने शोरूम की छत पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। शोरूम संचालकों ने हाई कोर्ट के स्टे का भी हवाला दिया लेकिन प्रशासन के कड़क एक्शन के सामने किसी की भी नहीं चली।
इंदौर नगर निगम की टीम सुबह रीगल चौराहे स्थित पाकीज़ा शोरूम पर अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही करने पहुंची। यहां छत पर बिना अनुमति बने टीन शेड के स्टोर रूम को हटाया गया। इस दौरान शोरूम के संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया और स्टे का हवाला दिया। पर नगर निगम अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
नगर निगम और पुलिस के साथ करीब 200 लोगों का अमला कार्रवाई को अंजाम देने पहुंचा था। पूरी छत पर बड़े गोडाउन से लेकर कई कमरे बना लिए गए थे, जिन्हें रिमूवल टीम के कर्मचारियों और मजदूरों की मदद से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल और गीतेश तिवारी सहित दो थानों का पुलिस बल मौजूद था।
दरअसल, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पाकीज़ा शोरूम का नक्शा “ओपन टू स्काई” तर्ज पर स्वीकृत किया गया था, जिसका मतलब है कि मल्टी के बीच में बेसमेंट से लेकर ऊपर तक ऐसा निर्माण होना चाहिए। इससे हर फ्लोर से आकाश दिख सके, लेकिन शोरूम ने पहले ही फ्लोर पर छत को पूरी तरह से बंद कर