एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के नगरीय निकाय चुनाव में BJP का जोरदार प्रदर्शन, 19 वार्डों में से 13 पर कब्जा

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। प्रदेश के 13 जिले के 19 वार्डों में से बीजेपी ने 13 पर कब्जा जमाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय‍निकाय उप चुनाव में मिली विजय के‍लिए मतदाताओं का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हैं। देखिये ये खास रिपोर्ट

बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले शुक्रवार को भाजपा ने राज्य भर में हुए कुल 19 नगर निगम वार्डों में से 13 में जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने चार वार्ड जीते हैं। वहीं दो वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए हैं। वहीं रतलाम जिले के आलोटे से एक निर्दलीय विजेता विनीता मनीष परमार ने भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है।

उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा हुआ है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय‍ निकाय उप चुनाव में मिली विजय के‍ लिए मतदाताओं का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हैं।  जनता का आशीर्वाद, प्यार और स्नेह लगातार मिल रहा है,

कुल मिलाकर नगरीय निकाय चुनाव हो या फिर विधानसभा या लोकसभा। मध्यप्रदेश के हर चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिल रही है जिससे मोहन यादव जोश में है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button