MP विधानसभा में मंडला एनकाउंटर की गूंज, कांग्रेस बोली- आदिवासी की हत्या हुई

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को छठवां दिन है। सदन में विपक्षी सदस्यों ने मंडला नक्सली एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए कहा- पुलिस ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए आदिवासी की हत्या की है। वही मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने वॉक आउट कर दिया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में मंडला नक्सली एनकाउंटर के मुद्दे पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर संदेह जताते हुए मामले की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि मजिस्ट्रियल जांच से काम नहीं चलेगा, इसमे एक रिटायर्ड जज को भी शामिल किया जाए। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अनुकंपा नियुक्ति के साथ 1 करोड़ रुपये देने की मांग की है।
सरकार ने जवाब में कहा की जाँच करवाएंगे मंडला एनकाउंटर में नक्सली कनेक्शन नहीं मिला तो परिवार को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दी जाएगी। जिसके विरोध में कांग्रेस ने सदन से वाक आउट कर दिया।
इससे पहले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस मामले में कहा कि घटना की 11 बिंदुओं पर मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। जवानों ने पहले आत्मसमर्पण के लिए कहा था। आत्म समर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। इसके बाद ही जवाबी एक्शन लिया गया।