Indore: प्रकाश हॉकी क्लब का 85वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर, मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया भरोसा

इंदौर में डेली कॉलेज के सामने फुटपाथ पर हॉकी का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने इस दौरान हमारा प्रकाश हॉकी क्लब को हॉकी ग्राउंड उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। वही पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने खिलाडियों को हॉकी के टिप्स दिए।
इंदौर में हमारा प्रकाश हॉकी क्लब सालो से पुटपाथ पर हॉकी की अलख जगा रहा है। डेली कॉलेज के सामने ये संस्था हॉकी प्लेयर को तैयार करती है। हमारा प्रकाश हॉकी क्लब का 85वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की शुरआत कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने की। संस्था द्वारा ट्रेनिंग ले रहे बच्चों को हॉकी किट भी वितरित की गई।
बता दे की, हॉकी हमारे देश का राष्ट्रिय खेल है लेकिन विडंबना देखिये कि देश के नंबर 1 शहर इंदौर में बच्चों को फुटपाथ पर प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। प्रकाश हॉकी क्लब शासन और प्रशासन के सामने कई बार गुहार लगा चुके लेकिन बच्चों को मैदान नहीं मिल सका। ऐसे में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रकाश हॉकी क्लब और हॉकी खिलाडियों को मैदान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
इस आयोजन में पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने हॉकी के दिनों को याद करते हुए हॉकी खिलाडियों को अनुशासन और समर्पण के टिप्स दिए।
इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाडी मीर रंजन नेगी, पूर्व BCCI अध्यक्ष संजय जगदाले, प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट सहित कई अतिथि और हॉकी खिलाडी मौजूद रहे। कुल मिलाकर प्रकाश हॉकी क्लब के इस तरह के शिविर से क्लब ने देश और प्रदेश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी तैयार किए हैं।