Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा, कुछ ऐसा है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर इंदौर आएंगी। वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। वहीं, वे उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने भी पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। हजारों जवानों के साथ सुरक्षा एजेंसियों की यहां तैनाती है।
देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आ रही है। महामहिम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार और गुरुवार को इंदौर में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर के कुछ इलाकों में ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 19 सितंबर तक लागू रहेगा और इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, कमर्शियल उड़ानों को इससे छूट दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू आज विशेष विमान से शाम 4.50 बजे इंदौर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से एमजी रोड शाम 5.15 बजे मृगनयनी एम्पोरियम में स्थानीय कलाकारों से मिलेंगी। शाम 5.50 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगी 7 बजे तक प्रबुद्धजन से मुलाकात करेंगी। उसके बाद यहीं डिनर और विश्राम होगा।
दूसरे दिन, यानी 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से 9.50 बजे उज्जैन जाएंगी। 10.10 बजे बाबा महाकाल की आरती में शामिल होंगी। 11.30 बजे वापस इंदौर पहुंचेंगी। 11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच करेंगी। यहां तीन घंटे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।