एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: जीतू पटवारी ने लिखी राहुल गांधी के दौरे की स्क्रिप्ट, तैयार हुई ये रिपोर्ट

राहुल गांधी के इंदौर दौरे के पीछे एक पूरी रणनीति और सटीक स्क्रिप्ट तैयार की गई थी। भागीरथपुरा दूषित जल कांड के पीड़ितों से मिलने राहुल गांधी को इंदौर बुलाने में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की बड़ी भूमिका सामने आई है। पटवारी ने ही राहुल गाँधी के इंदौर दौरे की पूरी स्क्रिप्ट लिखी। 

इंदौर भागीरथपुरा दूषित जल कांड ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में भी सुर्खियां बटोरी। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसी मौके की नजाकत को समझते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पूरे मामले की एक-एक रिपोर्ट पहुंचाई। पीड़ितों की स्थिति, प्रशासनिक लापरवाही और जमीनी हालात की विस्तृत जानकारी सीधे राहुल गांधी तक साझा की गई।

पटवारी के आग्रह और रिपोर्टिंग के आधार पर राहुल गांधी का इंदौर दौरा तय किया गया।दौरे के दौरान जीतू पटवारी राहुल गांधी के साथ कदम-कदम पर मौजूद रहे। ग्राउंड मूवमेंट से लेकर मुलाकातों की रूपरेखा तक, हर स्तर पर पटवारी की रणनीतिक भूमिका दिखाई दी।

इससे पहले भी जीतू पटवारी ने न्याय यात्रा निकालकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान खिंचा ,इसी निरंतर सक्रियता का असर दिल्ली तक दिखाई दिया , राहुल के इस दौरे के पीछे जीतू पटवारी की रणनीतिक भूमिका कांग्रेस संगठन में उनकी बढ़ती पकड़ और प्रभाव को भी दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button