एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर के रजत ने RCB को दिलाया गोल्ड, कुछ ऐसी है स्वर्णिम कहानी

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 17 साल से IPL ट्राफी के लिए तरस रही थी , राहुल द्रविड़,केविन पीटरसन, अनिल कुंबले,विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी जैसे कप्तान बेंगलुरु को ट्राफी दिलाने में असफल रहे , लेकिन इंदौर का एक लड़का आता है और अपनी पहली ही कप्तानी में RCB को चैंपियन बना देता है, आखिर किसी है इन्दोरी रजत की स्वर्णिम कहानी। 

इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु आरसीबी को आईपीएल की ट्रॉफी मिल ही गई। 17 साल से आईपीएल में आरसीबी ने कई कप्तान बदले पर रजत इस टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए। रजत ने इस आईपीएल में 15 मैच में 143.77 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इस सीजन वे दो फिफ्टी भी लगा चुके हैं। अब तक रजत आईपीएल में 1111 रन बना चुके हैं।

रजत पाटीदार 2021 से RCB की फ्रेंचाइजी के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर 2022 में वापसी की थी। इस सीजन से पहले रजत पाटीदार 27 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। रजत के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने उनका सपोर्ट भी किया था। रजत का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। रजत 8 साल के थे, तब वे एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए और बाद में दादाजी ने एक अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की और अंडर-15 के बाद बैटिंग पर फोकस किया। 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे।

रजत पाटीदार खजराना गणेश के बहुत बड़े भक्त है , वे जब भी इंदौर में होते है खजराना मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाते है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में, रजत पाटीदार को मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया, जहां वे 5 अर्ध शतकों के साथ 428 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रजत पाटीदार के नाम रणजी ट्रॉफी में 5वां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है.  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button