MP: रंगपंचमी पर CM मोहन यादव का अंदाज, जनता पर कर दी रंगों की बरसात

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को रंगपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टावर चौक पर आमजन के साथ फूलों की होली खेली है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंधी कॉलोनी से निकाली गई गेर में हिस्सा लेकर सभी रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।
रंगपंचमी के अवसर पर आमजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर हर्षोल्लास से रंग पंचमी मनाई और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया है। टावर चौक पर एक मंच बनाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पर गुलाब के फूल बरसाकर होली खेली।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ये फूल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में रंग भले कितने भी हों, असली रंग तो दिल के रंग होते हैं – जो एक-दूसरे के लिए सम्मान, भाईचारा और देशभक्ति से भरे हों।
इसके बाद मुख्यमंत्री और आम जनता ने मिलकर ‘ये देश है वीर जवानों का, अल्बेलों का मस्तानों का गाया तो लगा जैसे पूरा उज्जैन, पूरा मध्य प्रदेश, पूरा भारत एक सुर में गूंज रहा है। ये गाना उन वीर जवानों के लिए था जो सीमा पर खड़े होकर हमें ये रंग खेलने की आजादी देते हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो टावर चौक पर रंग पंचमी पर लाखों लोग एक साथ नाच रहे, गा रहे थे, जिसमें मालवी परंपरा की सोंधी खुशबू भी थी।


