एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सत्तन गुरु की नाराजगी से बैकफुट पर BJP, मंच पर नहीं बैठाने से हुए नाराज

इंदौर की सियासत में एक छोटी सी चूक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन की नाराजगी ने पार्टी को बैकफुट पर ला दिया है, और अब डैमेज कंट्रोल की कोशिशें तेज हो गई हैं। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मानाने के लिए सत्तन गुरु के घर आए.

दरअसल, नगर निगम के नर्मदा परियोजना के चौथे चरण के कार्यक्रम में मंच पर अतिथियों की सूची में नाम न होने से सत्तन गुरु को जगह नहीं मिली , इससे नाराज होकर वे कार्यक्रम से लौट गए…और देखते ही देखते यह मुद्दा इंदौर की सियासत में चर्चा का विषय बन गया। बीजेपी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता सत्यनारायण सत्तन की नाराजगी ने पार्टी को बैकफुट पर ला दिया। अगले ही दिन बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा खुद सत्तन गुरु को मनाने पहुंचे। बंद कमरे में हुई बातचीत में सत्तन गुरु ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। 

मीडिया से चर्चा के दौरान सत्यनारायण सत्तन ने कहा बीजेपी अब मेरी प्रासंगिकता नहीं मानती , महापौर ने मुझे दो बार बुलाया, लेकिन व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं… संगठनात्मक व्यवस्था कमजोर है। सत्तन गुरु ने यह भी कहा कि पुराने नेताओं ने ही नए लोगों को आगे बढ़ने के लिए तैयार किया है। 

वहीं सुमित मिश्रा ने इस पूरे मामले को गलतफहमी बताया , उन्होंने कहा सत्तन गुरु पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं… अगर कोई गलती हुई है तो हम 25 बार भी माफी मांगने को तैयार हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम ने महापौर के मेनेजमेंट और बीजेपी के अंदरूनी समन्वय और संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि, बीजेपी इस नाराजगी को कितनी जल्दी और कैसे पूरी तरह दूर कर पाती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button