MP: शनि जयंती पर मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, बना महासंयोग

सूर्य पुत्र शनि देव की जयंती 27 मई को हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। इस अवसर पर हर शहर के नए-पुराने मंदिरों में जन्म आरती होगी। हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहते हैं अर्थात यह व्यक्ति के उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि जयंती पर इंदौर के प्राचीन जूनी इंदौर शनि मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ा।
देश भर में शनि जयंती मनाई जा रही है। इंदौर के शनि मंदिरों में भी कई आयोजन होंगे। 27 मई मंगलवार को शनि जयंती और भौमवती अमावस्या का विशेष संयोग है। इस दिन देशभर के शनि मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जूनी इंदौर स्थित शनि मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं।
यहां भगवान शनिदेव का विशेष श्रंगार भी किया गया है। शनि जयंती के अवसर पर समाजसेवी और बीजेपी नेता अशोक गोयल भी शनिदेव के दर्शन करने पहुंचे और इंदौर शहर की सुख समृद्धि की कामना की।
यहां शनिदेव का अद्भुत अलौकिक श्रृंगार किया जाता है , मान्यता है कि इस स्थान पर स्वयं शनिदेव प्रकट हुए थे। इसलिए यहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, आज शनि जयंती पर कई शुभ योग और संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी अधिक फलदायी और शुभ बना रहे हैं.
ज्योतिषों के मुताबिक शनि जयंती पर काले तिल, काले चने, काले वस्त्र, सरसों का तेल, और लोहे के बर्तन का दान करें। यह शनि दोषों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।