एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP बना सोयाबीन स्टेट, महाराष्ट्र को पछाड़ा, नंबर-1 का मिला तमगा

सोयाबीन उत्पादन में पूरे देश में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ मध्यप्रदेश ने सोयाबीन स्टेट का तमगा अपने नाम कर लिया है। प्रदेश ने यह तमगा महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम किया है। वही भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश की पूरे देश में सोयाबीन उत्पादन में 41.92% हिस्सेदारी हो गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने भी इस मौके पर किसानों को बधाई दी है।

सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश पूरे देश में वन हो गया है। प्रदेश ने महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए सोयाबीन स्टेट का तमगा अपने नाम कर लिया है। पूरे देश में 5.47 मिट्रिक टन सोयाबीन उत्पादन के साथ मध्यप्रदेश अब देश में सबसे आगे हैं। वही अगर बात की जाए तो सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में प्रदेश की हिस्सेदारी सोयाबीन उत्पादन में 41.92 फीसदी हो गई है। वही प्रदेश के सोयाबीन स्टेट बनने पर प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने किसानों को बधाई दी और इसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रदेश के किसानों की मेहनत का फल बताया।

बता दे कि वर्ष 2021-22 की तुलना में मध्यप्रदेश में सोयाबीन का रकबा 1.7फीसदी बढ़ा है, जिसके चलते इसका सीधा असर उत्पादन पर भी देखने को मिला है। जिसके चलते मध्यप्रदेश सोयाबीन स्टेट बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button