Bhopal में BJP और कांग्रेस का वॉर रूम तैयार, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा। मतगणना को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में वॉर रूम बनाया गया है। दोनों पार्टियों ने अपने वर्तमान विधायक और बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है। 4 जून को लोकसभा इलेक्शन के वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी की कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। वहीं काउंटिंग को लेकर पॉलिटिक्स पार्टियां एक्टिव हो गई है।
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने प्रदेश कार्यालय में वॉर रूम बनाया है। जहां से मतगणना पर नजर रखी जाएगी। कांग्रेस और बीजेपी ने अपने वर्तमान विधायक और बड़े नेताओं को जवाबदारी दी है। वॉर रूम से हर लोकसभा सीट की मॉनिटरिंग की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस के दिग्गज नेता बैठेंगे। नेताओं के साथ लीगल टीम भी मौजूद रहेगी। प्रत्याशी को जरूरत पड़ने पर लीगल टीम कानूनी मदद करेगी।
अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार शाम को आए अधिकतर एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 या 29 और कांग्रेस के केवल एक सीट मिलने का अनुमान जताया है। इस एग्जिट पोल पर पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं तो कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, वे भाजपा के इन हथकंडों पर ध्यान न दें। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र राजगढ़, गुना और आगर मालवा जिले में फैला हुआ है। अगर किसी टीवी चैनल को यहां एग्जिट पोल करना था तो उसको इन तीनों जिलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे?.