MP: धार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, सरकार पर गरजे उमंग सिंघार

मध्यप्रदेश के धार जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया, इस दौरान उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया.
धार के नवनिर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का धार में पहले आगमन पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पीथमपुर से धार तक जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। ढोल ताशे और डीजे की धुन पर निकली रैली में 100 से अधिक वाहन शामिल रहे।
स्वागत रैली पीथमपुर कुटी चौराहे से प्रारंभ होकर धार तक पहुंची। इसके बाद स्वतंत्र जोशी ने जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए।
वहीं स्वतंत्र जोशी ने आलाकमान का आभार जताते हुए आमजन की आवाज उठाने और संगठन को मजबूत करने की बात कही है। कुल मिलाकर अब देखना होगा कि धार के सवतंत्र कितनी स्वतंत्रता के साथ कांग्रेस को धार देते है।