Indore में विनम्र सागर महाराज का आगमन, इस दिन तक चलेगा पंचकल्याणक महोत्सव

जैन मुनि 108 श्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि, देश और वैश्विक शांति के लिए देपालपुर का प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक महोत्सव मांत्रिक वैभव पेश करेगा जिससे विश्व में शांति कायम हो सके।
देपालपुर में दिगंबर जैन मुनि 108 श्री विनम्र सागर जी महाराज का धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भव्य यात्रा के रूप में नगर प्रवेश हुआ। इससे पूर्व देपालपुर के बनेडिया स्थित तीर्थ क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन किए साथी विहार करते हुए बनेडिया तालाब की खूबसूरती देख खुश हुए। इस दौरान नगर में भव्य जुलूस के रूप में शोभा यात्रा निकाली, जिसमें जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुष सांस्कृतिक परिधान में दिखाई दिए। शोभा यात्रा में शांतिनाथ भगवान व आदिनाथ भगवान की मूर्ति का नगर भृमण भी हुआ जिसे चन्द्रप्रभु मन्दिर में विराजमान किया जाएगा।
आने वाले दिनों में 2 दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक नगर में भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन दिगंबर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। जिसको लेकर मुनि श्री विनम्र सागर जी देपालपुर पहुंचे। वहीं उन्होंने कहा कि देपालपुर का नाम देव पाल पुर था , नगर कि की रक्षा देवताओं के माध्यम से होती है , देश में हिंसा , महिलाओं पर अत्याचार और नशे जैसी कुरूतियों को ख़त्म करने के लिए वैश्विक महायज्ञ जैन समाज कर रहा है।
इस दौरान नगर में निकले इस भव्य समारोह के दौरान जगह-जगह पूजन और स्वागत हुआ , साथ ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं ने प्रस्तुति दी। आयोजन को लेकर भव्य पण्डाल बनाया गया है।