Khargone से BJP प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल जीते, बड़े अंतर से मात दी

मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जहां पटेल लगभग 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर मतगणना का सिलसिला सुबह से जारी है, जहां BJP प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से पोरलाल खरते को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जीत को देखते हुए बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
BJP प्रत्याशी ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। ऐतिहासिक जीत हो रही है। खरगोन-बड़वानी में पिछली बार के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किया। हम बढ़त की ओर हैं 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है की हम यहां से चुनाव जीत रहे हैं, जो प्राथमिकता जनता के विकास के लिए हो सकती है, वो प्राथमिकताएं 5 साल में पूरी होंगी।