एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: फायरमैन बनकर विधानसभा आए MLA डॉ. अभिलाष पांडे, CM मोहन यादव को कहा ‘Thank You’

मध्य प्रदेश विधानसभा में फायर सेफ्टी बिल पर चर्चा से पहले एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली। जबलपुर से बीजेपी विधायक डॉ. अभिलाष पांडे फायरमैन की वर्दी पहनकर विधानसभा पहुंचे। उनका कहना था कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक संदेश है, ताकि लोगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। विधायक ने फायर सेफ्टी बिल लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद भी किया।

विधानसभा के बाहर… सबकी नजरें उस विधायक पर टिक गईं, जो सूट-बूट या सफेद कुर्ते में नहीं, बल्कि फायरमैन बनकर सदन पहुंचे थे। ये है जबलपुर से बीजेपी विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, जिन्होंने फायर सेफ्टी बिल के समर्थन में यह अनोखा अंदाज अपनाया।

विधानसभा में पेश हुए फायर सेफ्टी बिल को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि यह कानून प्रदेश में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगा। डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि पिछले विधानसभा सत्र में उन्होंने इसी विषय को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया था और लंबे समय से इस कानून की जरूरत महसूस की जा रही थी।

यह कानून केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा और भविष्य में आग से होने वाली घटनाओं में जन-धन के नुकसान को कम करने में मददगार साबित होगा। उनके इस अनोखे अंदाज ने विधानसभा परिसर में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button