एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी आई है! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यानी दिवाली के त्योहार के बीच सरकारी कर्मचारियों को मिला राहत का तोहफा मिला है! सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। 

दिवाली का त्योहार और खुशियों की सौगात! मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते यानी क्। और महंगाई राहत यानी क्त् में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की है।

अब सबसे बड़ा सवालकृबढ़ा हुआ पैसा कब मिलेगा? मुख्यमंत्री के मुताबिक, अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। यह वेतन नवंबर में देय होगा। यानी कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाली सैलरी में बढ़े हुए क्। का फायदा मिलेगा। वहीं, जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने के एरियर को लेकर भी सरकार ने भुगतान का तरीका बताया है। इस अवधि के एरियर का भुगतान तीन बराबर मासिक किस्तों में किया जाएगा।

यानी कर्मचारियों को एरियर की पूरी रकम एक साथ नहीं, बल्कि तीन किस्तों में मिलेगी। इससे कर्मचारियों को अतिरिक्त राशि का लाभ चरणबद्ध तरीके से मिलेगा। सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, पेंशनर्स के लिए भी राहत की खबर है। सरकार ने पेंशनर्स की महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की बात कही है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button