एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: इंदौर में विप्लब देव के तीखे तेवर, बोले- घुसपैठियों को एक इंच जगह नहीं देंगे

इंदौर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने दो टूक कहा- जब तक रगों में भारत का खून है, देश में घुसपैठियों को एक इंच जगह नहीं दी जाएगी। बिप्लब देव ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग और भारत को खंडित करने वालों को जवाब देने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। 

इंदौर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के मंच से बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कड़ा संदेश दिया। टुकड़े टुकड़े गैंग , भारत को खंडित करने वालों को जवाब देने के लिए यात्रा है। घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक रगों में भारत का खून है, देश में उन्हें एक इंच जगह नहीं दी जाएगी।

बिप्लब देव ने कहा कि, देश का हर युवा, जिसकी रगों में भारत का खून दौड़ता है और जिसने इस मिट्टी का अन्न खाया है, वह देशविरोधी ताकतों के खिलाफ खड़ा है। कुल मिलाकर इंदौर में निकली इस पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। वही बिप्लब कुमार देब के बयानों से सूबे का सियासी तापमान बढ़ गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button