एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया उपचुनाव में BJP का चुनावी अभियान तेज, प्रचार रथों से जनसंपर्क को मिलेगी रफ्तार

MP के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से पार्टी के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा की दतिया में इस बार बीजेपी सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगी। 

दतिया विधानसभा उपचुनावऔर अब चुनावी मैदान में उतर चुका है भाजपा का प्रचार अभियान। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए मंगलवार को अपने विशेष प्रचार रथों को रवाना कर दिया। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा चुनाव कार्यालय से इन रथों को हरी झंडी दिखाकर चुनावी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा ये प्रचार रथ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक पहुंचेंगे। रथों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं तक संदेश पहुंचाया जाएगा। भाजपा इसे केवल प्रचार अभियान नहीं, बल्कि जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति बता रही है। दतिया की जनता बीजेपी को जीताने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं दतिया उपचुनाव के सह प्रभारी राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी अभय यादव, पूर्व विधायक जीतू जिराती, जिला प्रभारी गजेंद्र सिकरवार और जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button