एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया उपचुनाव में गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दी चेतावनी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनावी सभा के मंच से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है, पटवारी ने कहा मुझे जीतू पटवारी कहते है, अगर गड़बड़ हुई तो चुनाव बाद में करूंगा, पहले आपसे हिसाब करूंगा, ये ध्यान रखना।

दतिया का चुनावी रण और मंच से निकली एक ऐसी चेतावनी जिसने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया। बसई इलाके के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस और प्रशासनिक अमले को बड़ी चेतावनी दे डाली, पटवारी ने कहा मुझे जीतू पटवारी कहते हैं…अगर चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात हुआ… तो समझ लेना…चुनाव बाद में करूंगा, पहले आपसे हिसाब करूंगा… ये ध्यान रखना।

वहीं पटवारी के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि, ये अचार संहिता का उल्लंघन है, ये दवाब बनाने की राजनीति है, उनपर केस दर्ज होना चाहिए.

पटवारी ने अपने संबोधन में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जोर देते हुए अधिकारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी भूमिका निभाने की अपील भी की। जीतू पटवारी का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर बीजेपी हमलावर है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button