MP: निवाड़ी में CM मोहन यादव का बेबाक बयान, बोले- गाजरघास जैसे गायब हो जाएगी कांग्रेस

प्रदेश के मुखिया CM डॉक्टर मोहन यादव निवाड़ी दौरे पर आए, जहां उन्होंने निवाड़ी में कांग्रेस पर जोरदार निशान साधा है, यहां CM मोहन यादव ने कहा कि, जैसे गाजर घास गायब हो गई, वैसे ही कांग्रेस गायब हो जाएगी। साथ ही उन्होंने निवाड़ी से दतिया वासियों को बड़ा संदेश दिया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम सबके कल्याण के काम की कामना करने वाले लोग हैं, लेकिन जाने अनजाने हमारे अच्छे काम में कोई अड़ंगा लगाएं, या नहीं लगाए लेकिन कांग्रेसियों को जरूर रात में भी सपने आते हैं, हाय मोदी, हाय भाजपा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पूरे देश से कांग्रेस गायब होती जा रही है, वह दिन दूर नहीं है, जैसे गाजरघास गायब हो गई वैसे कांग्रेस गायब हो जाएगी।
इसी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ओरछा से विकास की हवा दतिया तक पहुंचाना है, दतिया में बदलाव लाना है। ढाई साल में दतिया पिछड़ा है, पूरा प्रदेश जैसे आगे बढ़ रहा है, दतिया को आगे बढ़ाना है।