एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का दूसरा दिन, पन्ना से आगे बढ़ी बागेश्वर सरकार की यात्रा

सनातन एकता का संदेश लेकर निकली बागेश्वर सरकार की रथ यात्रा अब दूसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है। पन्ना में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, राष्ट्रगान और बच्चों को सात वचनों की शपथ दिलाने के साथ हुई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हजारों श्रद्धालुओं के बीच सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता का संकल्प दोहराया। भक्ति, उत्साह और जयकारों के बीच यात्रा अगले पड़ाव की ओर बढ़ चली।

हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ३ गूंजता राष्ट्रगान३ और सनातन एकता के संकल्प के साथ आगे बढ़ता श्रद्धालुओं का कारवां। पन्ना नगर में पहले दिन के रात्रि विश्राम के बाद बागेश्वर सरकार की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 दूसरे दिन के सफर पर रवाना हुई। यात्रा के शुभारंभ पर माहौल भक्तिमय नजर आया, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से धर्म और एकता का संदेश दिया।

यात्रा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म, हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई। बच्चों को भी इन संकल्पों से जोड़ते हुए कार्यक्रम में सहभागिता कराई गई।। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और राष्ट्रगान के बाद यात्रा ने अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया।

श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया और भक्ति के माहौल के बीच रथ यात्रा आगे बढ़ती रही। पांच दिवसीय इस यात्रा के दूसरे दिन दोपहर का विश्राम पवई और रात्रि विश्राम हटा में प्रस्तावित है। यात्रा के जरिए जन-जन तक सनातन एकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button