एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेषसरकारी-हलचल

MP: अभिनेता सुनील शेट्टी ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, फिल्म ‘सनकी‘ की शूटिंग के लिए आए अभिनेता

बॉलीवुड की फिल्मों में अब मध्य प्रदेश की खूबसूरती का तड़का लगने वाला है. अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की है, और इस मुलाकात के केंद्र में है उनके बेटे अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग है. इस दौरान सीएम मोहन यादव और सुनील शेट्टी के बीच प्रदेश में फिल्म की शूटिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मध्य प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती अब बॉलीवुड को भी आकर्षित कर रही है. प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं को लेकर एक और बड़ी पहल सामने आई है, अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपने बेटे अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सनकी की शूटिंग को लेकर चर्चा की।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में फिल्म की शूटिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई… सुनील शेट्टी ने मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि यहां फिल्म निर्माण की बेहतर संभावनाएं हैं।

सुनील शेट्टी की मुख्यमंत्री से इस मुलाकात के बाद फिल्म श्सनकीश् की शूटिंग को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज होने की चर्चा है, लेकिन इस मुलाकात ने प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button