MPCA प्रेसिडेंट महानआर्यमन सिंधिया का बड़ा दिल, दिव्यांग प्रशंसकों को दिखाया क्रिकेट मैच

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान क्रिकेट के जुनून और संवेदनशीलता की एक तस्वीर सामने आई। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों की मदद के लिए आगे आए। मैच देखने की इच्छा रखने वाले दिव्यांग प्रशंसकों के अनुरोध पर उनके लिए विशेष पास की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद उन्होंने भारत वेस्टइंडीज का मैच देखा। अब प्रशंसकों का आभार जताता एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
क्रिकेट का जुनून हो और सामने टीम इंडिया खेल रही हो, तो स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की ख्वाहिश हर प्रशंसक की होती है। इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी-20 मुकाबले के दौरान कुछ दिव्यांग प्रशंसकों की यह ख्वाहिश महानआर्यमन सिंधिया की पूरी की है। अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने उनकी मांग पर पहल करते हुए विशेष पास की व्यवस्था कराई, ताकि वे स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ा सकें।
इसके बाद प्रशंसक स्टेडियम आए और लाइव मैच का रोमांच महसूस करते हुए टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान दिव्यांग प्रशंसकों ने सहायता के लिए महानआर्यमन सिंधिया का आभार जताते हुए एक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं, महानआर्यमन सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर कहा कि डच्ब्। हर मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध करता है और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। इंदौर के क्रिकेट मुकाबले से सामने आई यह पहल बताती है कि खेल का रोमांच हर प्रशंसक तक पहुंचना कितना जरूरी है। दिव्यांग क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने का अवसर उपलब्ध कराने की इस व्यवस्था ने मुकाबले के उत्साह के बीच एक मानवीय पहल को भी सामने रखा।



