MP: पवई में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0, पं. धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

पन्ना जिले के पवई में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 का भव्य आगमन हुआ! बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत में कहीं फूलों की बारिश हुई, तो कहीं आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की है। बागेश्वर बाबा ने कहा की सनातन समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। वही यात्रा के विरोध पर कहा- विरोधी अपना काम कर रहे है , हम अपना काम कर रहे है।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बहुचर्चित सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 सोमवार देर शाम पन्ना जिले के पवई पहुंची। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत किया गया, आरती उतारी गई और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर महाराज का अभिनंदन किया गया।
यात्रा में अयोध्या की हनुमानगढ़ी से जुड़े राजूदास महाराज और मलूक पीठ के संत सहित कई संत भी शामिल रहे। पवई पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रथ से ही श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में फैले जातिवाद, छुआछूत और भेदभाव को समाप्त कर एकता स्थापित करना है। विरोधियों को जवाब देते हुए बागेश्वर बाबा ने कहा कि विरोधी अपना काम कर रहे है , हम अपना काम कर रहे है।
मंचीय कार्यक्रम और भोजन विश्राम के बाद सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा पवई से हटा के लिए रवाना हो गई।



