MP: CM मोहन यादव ने शस्त्र पूजन किया, शक्ति, साहस और धर्म रक्षा का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे के पावन अवसर पर अपने निवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन और शस्त्र पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व सुरक्षा कि कामना की है। मुख्यमंत्री ने जनकल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा का संदेश भी दिया।
विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए कन्या पूजन और शस्त्र पूजन किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मध्य प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और मध्य प्रदेश सरकार भी जनकल्याणकारी कार्यों के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हर त्योहार अपने साथ एक संदेश लेकर आता है और विजयादशमी हमें शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देती है। लोकतंत्र में जनता के अधिकारों को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अधिकारों की रक्षा के लिए देश की शक्ति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने सेना और सशस्त्र बलों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जवानों ने अपने बलिदान से देश का मान-सम्मान बढ़ाया है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूती दी है।
कन्या पूजन से शक्ति का सम्मान और शस्त्र पूजन से सुरक्षा व धर्म रक्षा का संकल्प। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के मौके पर परंपरा और राष्ट्रधर्म का संदेश दिया। साथ ही सेना और सशस्त्र बलों के योगदान को याद करते हुए जनता के अधिकारों की रक्षा को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा।



