एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: प्रदेशव्यापी दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शुभारंभ

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजधानी भोपाल के होटल अशोक लेक व्यू से प्रदेशव्यापी दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर आईएमआर, एमएमआर, सीएमआर आदि में मध्यप्रदेश को शीर्ष स्तर में ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि, नौनिहालों की स्वास्थ्य सुरक्षा के इस अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा, और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि, मध्यप्रदेश में योग्यता की कमी नहीं है। विभाग को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अन्य राज्यों की प्रणाली का अध्ययन कर आवश्यक अंतःक्षेप किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग में आगामी 6 महीने में 30 हज़ार पदों पर भर्तियाँ की जाएगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजधानी भोपाल के होटल अशोक लेक व्यू से प्रदेशव्यापी दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button