एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Indore: 108 नदियों के जल से लोकमाता अहिल्या की प्रतिमा का जलाभिषेक, देखने मिला अनूठा नजारा

इंदौर के राजवाड़ा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। यह जल मध्य प्रदेश की 108 नदियों के उद्गम स्थल से एकत्रित किया गया था।

भारत की सांस्कृतिक धरोहर, जनसेवा, न्याय और नारी शक्ति की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर आज विशेष पूजा-अर्चना हुई। इंदौर के राजवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रदेश की 108 नदियों के उद्गम स्थल से एकत्रित पवित्र जल से अहिल्या प्रतिमा का अभिषेक किया।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, लोकमाता अहिल्या और नर्मदा का अटूट संबंध है। मैंने 108 नदियों के उद्गम स्थल से जल लाकर यह जलाभिषेक किया है। लोकमाता अहिल्याबाई ने जीवनभर मंदिर, घाट, बावड़ियां, मार्ग और आदर्श न्याय व्यवस्था देकर समाज को नई दिशा दी। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, प्रहलाद पटेल जी ने तीन महीने तक प्रदेश की नदियों के उद्गम स्थलों की पूजा की है। यह उनकी बड़ी तपस्या है।”

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से इंदौर ही नहीं, पूरा भारत गर्व महसूस करता है। आज का यह जलाभिषेक समारोह उनके योगदान को याद करने और जनसेवा की प्रेरणा लेने का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button