Indore: पुण्य श्लोका मां अहिल्या की 300वीं जयंती, BJP नेताओं ने किया नमन

इंदौर की महारानी मा अहिल्या की 300वीं जयंती पर मंत्री, सांसद,विधायक और बीजेपी नेताओं ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इस दौरान भाजपा नेताओं ने मां अहिल्या के विचारों, सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
पुण्य श्लोका मां अहिल्या की 300वीं जयंती पर सोमवार को राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला उपस्थित रहे।
इस मौके पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसकी शुरुआत आज सुबह राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया अहिल्या की 300वीं जयंती पर कल इंदौर में कैबिनेट की बैठक होना है जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रीगण आज शाम इंदौर आ जाएंगे। बैठक की पूरी तैयारी हो चुकी है। आज राजवाड़ा पर ही शाम 6 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में हुए विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
कुल मिलाकर राजवाड़ा पर मोहन कैबिनेट की तैयारी अंतिम चरण में है, कैबिनेट बैठक को लेकर इंदौर वाले बेसब्र नजर आ रहे है।