MP की लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा, CM ने फिर किया बड़ा ऐलान

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है और महिलाएं इन योजनओं का लाभ पाकर सशक्त हो रही है। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि पात्र महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा जमा की जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर योजना के 1250 रुपए के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन दिया जा रहा है। इस राशि को पाकर लाड़ली बहनाएं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दे रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। इससे महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। आगामी 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 की राशि के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का लाडली बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधकर उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया। लाडली बहनों ने 1250 रुपए की राशि की अतिरिक्त 250 रुपए की राशि और 450 रुपए में गैस रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, सनातन धर्म में त्योहारों की परंपरा अद्भुत है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिए गया हैं कि सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाएं जाएंगे। प्रदेश में मकर संक्रांति, गुड़ी पड़वा और गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाएं गए हैं। अंधेरे से प्रकाश की ओर से जाकर हमारे जीवन को सफल बनाने वाले गुरुओं के महत्व को प्रतिपादित करते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व को 1 अगस्त से 10 अगस्त तक मेरे सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण विभिन्न जिलों में जाकर लाड़ली बहनों से रखी बंधवाकर धूम धाम से मनाएंगे। माता पिता के बाद सबसे सम्माननीय पद बहनों का है। मैं सभी बहनों को प्रणाम करता हूं।