एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी!, फिर से भरे जाएंगे फॉर्म, सरकार ने दिए संकेत

मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए बड़ी खबर है, जो अब तक लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। योजना से छूटे हुए नामों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना से वंचित रह गई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पोर्टल कब खुलेगा और आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर बड़ी अपडेट सामने आई है। योजना में अब तक नाम नहीं जुड़वा पाई महिलाओं के लिए राहत की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना से छूटी महिलाओं के नाम जोड़ने की बात कही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आंतरिक स्तर पर यह आकलन करने के निर्देश दिए हैं कि कितनी महिलाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई हैं। इस आकलन के बाद आगे की प्रक्रिया को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने यह पता लगाने के लिए आंतरिक निर्देश दिए हैं कि कितनी महिलाएं अभी योजना के लाभ से बाहर हैं। इस आकलन के बाद पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय की जा सकती है। ऐसे में उन महिलाओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जो पहले आवेदन नहीं कर पाई थीं या किसी कारण से योजना में उनका नाम शामिल नहीं हो सका।

हालांकि, योजना में नए नाम जोड़ने और पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर अभी तारीख या आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। महिलाओं को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button