MP में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जमकर बरसेंगे बदरा

मध्यप्रदेश में मानसून का इंतजार जारी है, जहां अब मानसून की आमद में हो रही देरी को लेकर लगातार अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में मानसून आने में दो से तीन दिन का वक्त और लग सकता है, जिसके पीछे का कारण मानसून की रफ्तार धीमी होने और मानसून का एक ही स्थान पर ज्यादा वक्त तक ठहराव होना बताया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्यप्रदेश आ रहे मानसून की गति धीमी हुई है, इतना ही नहीं मानसून के लिए जिम्मेदार सिस्टम भी ठहरा हुआ है, जिसके चलते अब मानसून दो से तीन दिन की देरी के बाद मध्यप्रदेश पहुंचेगा। वहीं मध्यप्रदेश पहुंचते ही मानसून अपना दम दिखाएगा और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश कराएगा।
मध्य प्रदेश में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मध्य प्रदेश आ रहे मानसून ने रास्ता बदल लिया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब तक महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक होने की संभावना जताई जा रही थी, जहां अब छत्तीसगढ़ के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। इसी के साथ-साथ अगले 3 दिन बाद झमाझम बारिश प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिलेगी।