एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP के छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती से मालामाल हुआ किसान, 6 एकड़ में कमाया 10 लाख मुनाफा

छिंदवाड़ा में समन्वित कृषि प्रणाली से प्राकृतिक खेती कर रहे एक आदिवासी किसान ने महज 6 एकड़ खेती से दस लाख रूपए का मुनाफा कमाकर सबको हैरान कर दिया है।  दरअसल किसान ने अपने खेत में प्राकृतिक रूप से केले की खेती की और अच्छी डिमांड के चलते किसान ने अच्छा मुनाफा भी कमाया। वही किसान द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने जिले के कलेक्टर भी पहुंचे।

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में समन्वित कृषि प्रणाली से प्राकृतिक खेती कर रहा एक किसान इन दिनों चर्चा में है।  दरअसल किसान द्वारा समन्वित रूप से अपनी 6 एकड़ खेती में केला, मक्का, सब्जियां और अन्य फलो की खेती की जा रही है, जिससे किसान ने दस लाख रुपये का मुनाफा कमाकर सबको हैरान कर दिया है। वही किसान द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह भी पहुंचे, और किसान को क्षेत्र के किसानो के लिए एक मॉडल बताया। वही कलेक्टर ने किसान के साथ वृक्षारोपण भी किया।

वही किसान द्वारा पशु पालन, मत्स्य पालन भी किया जा रहा है, जो कि आय का एक अच्छा स्त्रोत है। वही जिला कलेक्टर ने क्षेत्र के अन्य किसानो को भी प्राकृतिक खेती करने के प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button