MP: सीहोर में गेहूं खरीदी, किसानों में खुशी, CM डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से खुशियों से भरी तस्वीर सामने आई है…जहां किसान अब अपनी मेहनत की फसल का सही दाम मिलने पर जश्न मना रहे हैं…सीहोर के चंदेरी गांव में किसानों ने गेहूं खरीदी शुरू होने की खुशी में डांडिया नृत्य कर सरकार का आभार जताया है.
सीहोर जिले के चंदेरी गांव में उस वक्त खुशी का माहौल बन गया… जब किसानों की लंबे समय से चली आ रही गेहूं खरीदी की मांग पूरी हो गई… किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में किसानों ने कुछ दिन पहले प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग की थी…लेकिन अब सरकार ने किसानों की मांग मानते हुए समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी शुरू कर दी है… बस फिर क्या था… खुशी से झूम उठे किसान…
चंदेरी, रामखेड़ी समेत आसपास के कई गांवों के किसानों ने एक साथ इकट्ठा होकर डांडिया नृत्य किया…और प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया…ये तस्वीरें बताती हैं कि जब किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिलता है… तो खेतों से लेकर गांव तक खुशियां ही खुशियां नजर आती हैं…



