एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में UCC लागू, इंदौर में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड UCC लागू होने पर मुस्लिम महिलाओं में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है , इंदौर एयरपोर्ट पर मुस्लिम महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने सीएम मोहन यादव का अभिनन्दन कर UCC लागू करने पर धन्यवाद दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के लिए अब समान कानून होगा। 

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार इंदौर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। स्वागत समारोह का सबसे चर्चित नजारा तब देखने को मिला, जब मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया।

कार्यक्रम में मौजूद मुस्लिम महिलाओं ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, समान नागरिक संहिता का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार देना है। अब विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था लागू होगी।

कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में UCC लागू होने के बाद इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत समारोह ने इस फैसले को लेकर समर्थकों का उत्साह भी दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button