MP: CM मोहन यादव और दिग्विजय सिंह की मुलाकात, क्या है सियासी मायने, जानिए

सावन सांवेर से करो तैयारी, 2028 में तुम्हारी बरी, जी हाँ इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम मोहन यादव और दिग्विजय सिंह के बीच अचानक मुलाकात हुई, इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सावन सोनकर से कहा- सावन सांवेर से तैयारी करो, टिकट कटने वाला है, दिग्गी के इस बयान के बाद भाजपा के गलियारों में सावन से ही पहले सावन की चर्चा हुई शुरू हो गई।
सावन का महीना आने वाला है, हर तरफ सावन की चर्चा है…लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर बारिश से ज्यादा ष्सावनष् की चर्चा हो गई। वीआईपी लाउंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई करीब 20 मिनट तक मुलाकात चली और लगभग 5 मिनट दोनों नेताओं ने अलग से भी बातचीत की। लेकिन तभी दिग्गी राजा ने सामने खड़े बीजेपी नेता सावन सोनकर को नाम लेकर आवाज दी…और बोले…सावन… सांवेर से तैयारी करो… इस बार टिकट कट रहा है।
बस फिर क्या था एयरपोर्ट पर भाजपा के सियासी रनवे पर सावन की चर्चाएं उड़ान भरने लगी। किसका टिकट…? कहां की तैयारी…? और आखिर दिग्गी राजा किस तरफ इशारा कर रहे थे…? इन सवालों के जवाब से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को गोपाल यादव का परिचय कराते हुए कहा…हमारे पास भी एक यादव है।
सूत्रों के मुताबिक सीएम मोहन और दिग्विजय के बीच भंवरकुआं में चल रहे छात्र आंदोलन पर भी बातचीत हुई। लेकिन इतना जरूर है कि सावन आने से पहले सियासत का ष्सावनष् चर्चा में आ गया। कहने वाले कह रहे है की दिग्विजय सिंह ने सावन सोनकर का नाम पुकारकर सांवेर विधानसभा में खेला कर दिया है।



